ऑपरेशन कालनेमी के तहत सख्त एक्शन, धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर 50,000 रुपये की मांग, ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी इकबाल उर्फ सोनू गिरफ्तार, मोबाइल व बैंक खातों की जांच जारी
हरिद्वार 20 सितंबर। बहादराबाद पुलिस ने लव जिहाद के एक मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना धर्म छुपा कर युवती से दुष्कर्म किया था और बाद में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए युवती को ब्लैकमेलिंग कर 50 हजार की मांग की थी।
बताते चलें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर सोनू नाम बताकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई और वीडियो वायरल न करने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। ऑपरेशन कालनेमी के तहत 24 घंटे के भीतर आरोपी इकबाल पुत्र अखलाक, निवासी मंगलौर को नगला इमरती बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या स्वयं कोई गिरोह चला रहा है। आरोपी के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की जा रही है।

More Stories
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
डीएम ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पार्किंग में अव्यवस्था एवं गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
लापता चल रहे पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार शव बरामद, मचा हड़कंप