मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा ने सदैव राष्ट्र और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संतों का मार्गदर्शन हमें न केवल जीवन मूल्यों से जोड़ता है बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह