दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चेपडों, पिंडर नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जो नदी के बीच भंवर में फंसा हुआ है। शव को निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के साथ मिलकर शव को नदी से निकाला गया तथा बॉडी बैग में पैक कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
डीएम ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पार्किंग में अव्यवस्था एवं गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
लापता चल रहे पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार शव बरामद, मचा हड़कंप