बल्लूपुर से पोंटा साहिब तक बन रहे फोरलेन नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। बीती रात हसनपुर कल्याणपुर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक निर्माणाधीन मार्ग पर बने अस्थाई डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव मार्किंग न होने से अंधेरे में वह नजर नहीं आया और हादसा हो गया।
यह वही स्थान है जहां कुछ दिन पहले बोलेरो वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब लोग इन रास्तों से गुजर ही रहे हैं, तो कंपनी को सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता करने चाहिए।
पुलिस चौकी सभावाला की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि निर्माणाधीन मार्गों पर आवागमन से बचें
हाईवे पर हो रहे हादसे दोहरी लापरवाही का नतीजा हैं एक ओर निर्माण कंपनी की सुरक्षा में चूक, तो दूसरी ओर आम जनता की नियमों की अनदेखी।
प्रशासन और हाईवे प्राधिकरण को चाहिए कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराए और बंद हाईवे पर आवागमन पर रोक लगाए, ताकि यह “नवनिर्माण नहीं, हादसों का सिलसिला” अब थमे।।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त