अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के मेलगांव में रामलीला की धूम मची है। यहां पिछले बीस सालों से रामलीला का आयोजन हो रहा है। सरयू घाटी के लोग देर रात तक रामलीला मंचन का आनंद ले रहे हैं।
तीसरे दिन की रामलीला में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद समेत कई प्रसंगों का मंचन हुआ। सीता स्वयंवर में पहुंचें देश विदेश के राजाओं ने अपने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया। जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। रामलीला देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक आयोजन स्थल पहुंचे। सभी कलाकारों के मंचन को दर्शकों ने काफी सराहा।
यहां मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदा बल्ल्भ जोशी, गोविंद जोशी, गजाधर जोशी, रमेश जोशी, हरिश जोशी, गोपाल जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, केसर सिंह, अर्जुन राम, त्रिलोक राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

More Stories
मुख्य सचिव ने ली महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारियो से ली एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता की रिपोर्ट
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड