अल्मोड़ा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अक्टूबर यानि मंगलवार को एकदिवसीय जिला भ्रमण पर रहेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सीएम मंगलवार यानि कल करीब दो बजे खटीमा के लोहियाहैड हैलीपेड से गरुड़ाबाज हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। 2:30 बजे जागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद जागेश्वर धाम में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत हो रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कुछ समय सीएम द्वारा कार्यों की समीक्षा करने के लिए आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री धामी के अचानक जागेश्वर दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस महकमे के अधिकारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुट गए हैं। उधर सीएम के जागेश्वर दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह