March 21, 2026

उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में फिर दिखाई ताकत, जीते 8 पदक

उत्तराखण्ड पुलिस ने *10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025* में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभर की टीमों के बीच अपनी बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता *07 से 16 अक्टूबर, 2025 तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर* में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की लगभग *30 राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों* की टीमों ने प्रतिभाग किया।

आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून में श्री दीपम सेठ*, पुलिस महानिदेशक महोदय ने पदक जीतने वाले *खिलाड़ियों से मिलकर* उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु *निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण* बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर श्री नीलेश आनन्द भरणें, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, उप पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।

 

 

🏅 *पदक विजेता:*

*पंचक स्लाट:* 🥇 अभिषेक वर्मा, 🥇 गायत्री नेगी | 🥉 ईशू भारती

 

*कराटे:* 🥉 मोहित कापड़ी

 

*ताईक्वान्डो:* 🥇 नितेश सिंह

 

*वूशू:* 🥈 लविश कुमार | 🥉 शुभम चौधरी, 🥉 सागर

 

*कुल मिलाकर: 3 स्वर्ण 🥇, 1 रजत 🥈, 4 कांस्य 🥉 = 8 पदक*

 

*मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।

About The Author