अल्मोड़ा। सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा में जय गोल्ज्यू महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। यह महोत्सव सात दिन तक आयोजित होगा। जिसमें उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे।
संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित किये जा रहे इस महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जीजीआईसी के पास ड्योढ़ी पोखर से मल्ला महल तक शोभा यात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाओं के साथ ही युवाओं, बच्चों के अलावा कई लोगों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। दोपहर में मल्ला महल में अतिथियों द्वारा दीप जलाकर विधिवत रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
पहले दिन भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने कत्थक नृत्य, घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा शगुन आंखर के साथ ही सुप्रसिद्ध रंगकर्मी बृजमोहन जोशी व राजस्थान से आएं लोक कलाकारों की टीम ने पधारो म्हारे देश गाने की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
यहां मुख्य रूप से विधायक मनेाज तिवारी, तारा चंद्र जोशी, प्रकाश बिष्ट, पूरन रौतेला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, दीप डांगी, सीएल वर्मा, पार्षद वैभव पांडे, नवीन प्रसाद, अंजू बिष्ट, दीपक कुमार, गुंजन चम्याल, अजय वर्मा, अनिल सनवाल, दयानंद कठैत, मनोहर नेगी, देवीदत्त भट्ट, चंचल तिवारी, मयंक रौतेला समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।

More Stories
परेड़ ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट प्लान
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति।
देहरादून, राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखरफॉल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू