देहरादून, 31 अक्टूबर 2025 — नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह सप्ताह राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
भारत के लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में, आईटी पार्क, देहारादून में अपने कर्मचारियों के लिए एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री शशि कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड उत्तराखंड ने किया। उन्होंने सतर्कता और नैतिक आचरण के महत्व पर बल दिया।
इसके अतिरिक्त, नाबार्ड ने राज्य के सभी जिलों में स्थित अपने जिला कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय समुदायों, हितधारकों और कर्मचारियों को सतर्कता और सुशासन के विषय में जागरूक किया गया।
यह सप्ताह नाबार्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह अपने कार्यों और हितधारकों के बीच ईमानदारी और सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी नागरिक एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी श्रीमती रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।

More Stories
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित