फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। अचानक एक भालू वहां आ धमका। उसने महिला पर पंजों से वार करना शुरू कर दिया।
ब्लॉक के खरोड़ा गांव में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गईं फकीरी देवी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेते हुए भालू से भिड़ गई। दरांती से वार करना शुरू कर दिया। महिला के हमले से घबराकर भालू भाग खड़ा हुआ। हालांकि भालू के हमले में महिला घायल हो गईं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
बृहस्पतिवार को फकीरी देवी छानीधार नामक स्थान के पास चारापत्ती काट रही थीं। अचानक एक भालू वहां आ धमका। उसने महिला पर पंजों से वार करना शुरू कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरांती लेकर भालू पर टूट पड़ी। दोनों के बीच संघर्ष में भालू भाग खड़ा हुआ। उधर, शोर सुनकर ग्रामीण ग्यारू दत्त डिमरी, सहजराम डिमरी, सजीत डिमरी आदि घटनास्थल पर पहुंचे
उन्होंने घायल महिला को सीएचसी चकराता पहुंचाया। वहां उपचार और एआरवी लगाने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों बताया कि फकीरी देवी के पति का निधन हो गया था। उसके बाद से वह खेतीबाड़ी और पशुपालन कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। ग्रामीण महिला के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त