अल्मोड़ा। नगर से लगे राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में मंगलवार यानि नौ दिसंबर से तीन दिवसीय भारत स्काउट/गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें पांच विद्यालयों के 41 स्काउट/गाइड प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजान सिंह चम्याल द्वारा विधिवत प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह खड़ायत द्वारा शिविरार्थियों को प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की गई।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता कुंदन राम द्वारा स्काउट गाइड के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर में सीखी गई विधाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। और एक जिम्मेदार और कुशल नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस प्रशिक्षण में पांच विद्यालयों के प्रतिभागी प्रतिभागी कर रहे हैं। जिसमें राइंका लोधिया, राइंका रैंगल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूड़ कफून, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्काउट ओपन ग्रुप के कुल 41 स्काउट/गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में सहयोगी के रूप में दिनेश सिंह मेहता, सुनीता मेर, सुनीता जोशी प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस अवधि में शिविरार्थियों को स्काउट/गाइड के विभिन्न कौशल क्रियाकलापों जैसे स्काउट प्रतिज्ञा, शिष्टाचार, गांठ बांधना आदि जानकारी प्रदान की जाएगी।

More Stories
परेड़ ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट प्लान
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति।
देहरादून, राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखरफॉल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू