मां0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, महोदय द्वारा कोतवाली डालनवाला के किये गये औचक निरीक्षण के दौरान साफ/सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिस पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की साफ सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये गये तथा यथा सम्भवतः प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मियों को रोटेशनवार थाना/चौकी में 01 घंटे श्रमदान करने एंव थाना परिसर, बैरक व मैस की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिये गये, साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में मौजूद अभिलेखो को नियमित रूप से अद्यावधिक करने एंव ऑनलाइन पोर्टलो व सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पडने वाले थानों में आकस्मिक निरक्षण करने एंव यथाशीघ्र अर्द्ववार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये
मा0 मुख्यमंत्री द्वारा थाना डालनवाला पर किये गये औचक निरीक्षण के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 20-12-2025 को थाना डालनवाला पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया एंव थाना परिसर, मैस, बैरक आदि की साफ-साफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया।

More Stories
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव, जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश