दुष्यंत गौतम बोले, मेरे विरुद्ध हो रही आपराधिक साजिश
सनावर के आरोपों पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने तोड़ी चुप्पी
47 सोशल मीडिया चैनल पर रोक लगाने की मांग उठाई
गृह विभाग को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चलाए जा रहे भ्रामक अभियान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को भेजे पत्र में गौतम ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आपराधिक साजिश के तहत उनका फर्जी ऑडियो तैयार किया है। इसके जरिए उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस सामग्री को कई मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है। गौतम ने गृह सचिव को 47 सोशल मीडिया हैंडल्स, फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम हैंडल, यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट्स की सूची भेजी है। गौतम ने आरोप लगाया कि इन अकाउंट और
चैनल के जरिए उनकी मानहानि व छवि खराब की जा रहा है। उन्होंने इन सभी अकाउंट से सामग्री हटाने की मांग के साथ संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और समाचार चैनलों को दिशा निर्देश जारी करने को कहा है।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात