उत्तराखंड
देहरादून प्रशासन ने एक और अवैध मजार की ध्वस्त
देहरादून प्रशासन ने आज अवैध मजारों पर कारवाई जारी रखते हुए एक और अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने से पूर्व, प्रशासन द्वारा नोटिस की कारवाई की गई थी।
जानकारी के मुताबिक नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम हरि गिरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने कैलाश हॉस्पिटल के सामने गली में बीच सड़क में बनी अवैध मजार को जेसीबी से ध्वस्त कर उसका मलबा उठवा कर भिजवा दिया। उक्त संरचना के नीचे कोई भी किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
उक्त संरचना को लेकर पहले भी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा प्रशासन के सम्मुख ज्ञापन दिए थे और इसे मार्ग बाधक बताया था, पूर्व में इस पर टीन शेड भी डाल दिया था जिसे प्रशासन ने हटाया था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध संरचना को हटाने से पहले यहां नोटिस चस्पा किया गया था। कोई जवाब नहीं मिलने पर इसे हटा दिया गया है।

More Stories
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
डीएम ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पार्किंग में अव्यवस्था एवं गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
लापता चल रहे पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार शव बरामद, मचा हड़कंप