हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की भैरव मंदिर कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक को उसके साथ वाले युवकों ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। वहीं, किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात की है। कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घुसो से वार करते रहे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

More Stories
मुख्य सचिव ने ली महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारियो से ली एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता की रिपोर्ट
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड