प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू, सात आईएएस अफसरों को मिलेगी नई जिम्मेदारियां
उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी है। सात आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी जाएगी।
साल में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही कई आईएएस के विभाग बदल सकते हैं। प्रमोशन के बाद सचिव बने सात आईएएस को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के पास वर्तमान में गृह, पेयजल और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनका केंद्र से इंपैनलमेंट का पत्र आ चुका है।
ऐसे में अगर वह केंद्र जाते हैं तो यह महत्वपूर्ण विभाग खाली हो जाएगा। दूसरी ओर हाल ही में आठ अपर सचिवों की सचिव पद पर पदोन्नति हुई है। इनमें से एक ईवा आशीष श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।
बाकी डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरू, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव बन गए हैं। अब इन सभी सचिवों को भी जिम्मेदारियां मिलनी हैं। इस हिसाब से सचिवों के विभाग बदले जाएंगे

More Stories
मुख्य सचिव ने ली महत्वपूर्ण बैठक, जिलाधिकारियो से ली एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता की रिपोर्ट
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड