दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, संदिग्ध की पहचान करने में जुटी पुलिस
ऋषिकेश में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है
ऋषिकेश शिवाजी नगर की 19 नंबर गली के सामने स्थित एक कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान को भारी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई है।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आग लगाने वाला व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More Stories
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2024 के हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व दून पुलिस ने रात्रि में नगर क्षेत्र में चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान