खरसाली गांव में देर रात दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
शहर में देर रात अचानक चार घरों व दुकानों में आग लग गई। आग से प्रभावित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
यमुनोत्री धाम से लगे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में देर रात अचानक आग लगने से चार परिवारों की दुकान, कारपेंटर की मशीन समेत रसोईघर, अन्न भंडार कोठार, स्कूटी जलकर राख हो गई।
ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि गनीमत रही कि जनहानि,पशुहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से आग फैलने में काबू पाया गया। लेकिन अचानक लगी आग से प्रभावित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन को सूचना देते हुए अग्नि पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला