March 22, 2026

ऋषिकेश में हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम*

 

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

वादिनी श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी श्री त्रिलोक सिंह निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी कि दिनांक: 01-02-26 की प्रातः भट्टोवाला रोड, डिवाइन ग्लोबल स्कूल के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उनके कान के कुण्डल छीनकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0ः 51/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में जेल गये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 02-02-26 को मंसा देवी फाटक के पास से चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त आकाश पुत्र नरेश कुमार को घटना मे प्रयुक्त स्कूटी सं0 यू0के0-14-टीए-3969 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे घटना में छीने गये महिला के कुण्डल बरामद किये गये।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

(1) आकाश पुत्र नरेश कुमार निवासी: ग्राम सिरडी सेडा, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

हाल पता: बाल्मीकि खाड़ा, श्रोत मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

(1) घटना में महिला से छीने गये कुण्डल

(2) घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यू0के0-14-टीए-3969

 

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 सुमित चौधऱी

2- का0 अनुयाग

3- का0 बिजेन्द्र पुन्डीर

About The Author