SDRF को सूचना दी गई कि त्रियुगीनारायण रोड पर कार्य के दौरान एक नेपाली मूल का मजदूर खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया कि *अर्जुन गिरी पुत्र मोतीराम, उम्र 20 वर्ष, नेपाली मूल, वर्तमान पता फाटा,* जो फाटा से त्रियुगीनारायण की ओर जा रहा था, त्रियुगीनारायण रोड पर स्वदेशइन होटल के पास सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी एवं वह अचेत अवस्था में था।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फाटा के लिए भेजा गया।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ