हरिद्वार, 28 फरवरी। होली के रंगों से पहले खुशियों का रंग घोलते हुए हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सिडकुल थाना पुलिस ने C.E.I.R. पोर्टल की मदद से 140 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे, जिनकी कुल कीमत करीब ₹35 लाख से अधिक आंकी गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में 4 आईफोन, 25 ओप्पो, 11 नथिंग, 25 सैमसंग, 22 रियलमी, 10 एमआई, 29 वीवो, 10 वन प्लस और 4 आईक्यू शामिल हैं। इनमें कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल स्थित कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के थे, जबकि कुछ स्थानीय निवासियों के भी थे। मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे जब SSP नवनीत सिंह ने उन्हें उनका फोन सौंपा। कई लोगों ने इसे होली का सबसे बड़ा तोहफा बताया और पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, SSI देवेन्द्र तोमर हेड कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे। इस अवसर पर SP सिटी अभय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात