क्रिकेटर सभ्या नेगी ने फाइनल मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।
सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
.फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

More Stories
SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक ओर सदस्य आया एसटीएफ की गिरफ्त में
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत
मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा