आज दिनांक 31 मई 2026 को चौकी गोचर से SDRF पोस्ट गोचर को सूचना प्राप्त हुई कि गोचर क्षेत्र में सारी पुल के समीप एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरांत अज्ञात शव को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटनास्थल पर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। जिला पुलिस द्वारा शव की पहचान एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बुरा फसेगा गिरधारी, पत्नी रेखा आर्य ने लगाए गभीर आरोप, FIR भी दर्ज कराई, AUDIO भी वायरल
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश