May 31, 2026

भाजपा के लिए शुभ रहा है राहुल का उत्तराखंड दौरा: भट्ट सेना और सनातन विरोधी लोग देवभूमि में अस्वीकार्य हैं

देहरादून 31 मई। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को उनके आने पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि उनकी उपस्थिति हमेशा भाजपा के लिए ही लाभकारी साबित होती है। चूंकि देवभूमि की राष्ट्रवादी जनता लगातार सेना और सनातन का अपमान करने वाले को कभी बर्दास्त नहीं करती है। लिहाजा कोई भी बड़े से बड़ा नेता आए, कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में अस्तित्व के लिए जूझना ही पड़ेगा।

विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सेना और सनातन विरोधी पार्टी है। जिसमें उनकी पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी का योगदान सबसे अधिक है। लिहाजा उनके आने से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को खुशफहमी हो सकती है, लेकिन प्रदेश की प्रबुद्ध जनता को नही। क्योंकि राहुल और कांग्रेस पार्टी का सनातन एवं सेना विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा सब देख चुके हैं। राज्य की सांस्कृतिक एवं राष्ट्र विरोधी जनता कभी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास नहीं करने वाली है जो लगातार सेना का अपमान करते हों। वह सेना के ऑपरेशन को खून की दलाली कहते हैं और सेना के शौर्य पर सबूत चाहिए। उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है, जिसके युवाओं ने देश पर पीढ़ी दर पीढ़ी मर मिटना सीखा है वहां की देशभक्त जनता विपक्ष के ऐसे कायरों और मौकापरस्तों को कभी भी स्वीकार नहीं करने वाली है।

 

About The Author