June 7, 2026

Khan Sir FIR पुलिस की तारीफ की, सहयोग करेंग े भी बोला, फिर FIR के बाद कहां

खान सर कहा ं हैं? पटना के खान ग्लोबिल इंस्टीच्यूट मे ं हुए विवाद के बाद से खान सर और उनके कोचिंग सेंटर पर सबकी निगाह े हैं।

 

लेकिन अब फैजल खान खुद लापता हो गए हैं। 2 जून को कोचिंग सेंटर मे ं हुए बवाल के बाद फैजल खान पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज है। उनपर गोली चलवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट मे ं गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। लेकिन खान सर पुलिस की पकड़ से दूर हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो फिलहाल अंडरग्राउंड हैं।

फिलहाल खान सर के सामन े कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का विकल्प ह ै ताकि वो गिरफ्तारी से बच सकें।

 

लेकिन शनिवार को ना तो खान सर खुद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच े और ना ही उनके वकीलों की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर हो सकी। पुलिस भी खान सर की राह ही तकती रह गई पर वो सामन े नही ं आए। यहा ं एक गौर करने वाली बात यह भी है कि खान सर ने अचानक गायब होने से पहले खुद यह कहा था कि वो पुलिस की जांच में हर सहयोग करेंगे। जब उनके खिलाफ ज्ञान बिंद ू जी.एस. एकेडमी की तरफ से FIR दर्ज कराई गई थी तब खान सर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हुई है तो मैं पुलिस को सहयोग करूंगा।

ये भी पढ़ें: खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा; फीस वाले दावे को चुनौती

इतना ही नही ं इसस े पहले 3 जून को खान सर ने पटना पुलिस और सम्राट चौधरी सरकार की जमकर तारीफ भी की थी। खान सर ने उस वक्त कहा था कि 2 जून को उनके कोचिंग सेंटर पर हमले और तोड़फोड़ के बाद जिस तरह से सम्राट चौधरी सरकार र की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ लोगों को तुरंत पकड़ लिया वो काबिल-एः तारीफ है। लेकिन अब जब खान सर खुद ही इस पूरे प्रकरण मे ं फंसते नजर आ रहे हैं तो वो पुलिस से बचते फिर रहे हैं।

शनिवार को खान सर के कोर्ट में सरेंडर की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, बाद मे ं बाद मे ं खान सर के वकील की ओर से जानकारी दी गई कि वे सरेंडर नहीं करेंग े बल्कि सोमवार या मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार मे ं मानसून कब आएगा, आज कहां होगी बारिश और कहां गर्मी का कहर

कोचिंग सेंटर पर मारपीट मामले में 2 एफआईआर है दर्ज

दो जून को मुसल्लहपुर स्थित खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट और फायरिंग मामले

में कदमकुआ ं थान े की पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक प्राथमिकी में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रोशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दूसरी प्राथमिकी सोशल मीडिया मे ं खान सर के दो गार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज की गई है। इस मामले मे ं खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनका दोनों राइफल भी जब्त कर लिया गया है। मामले मे ं खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनपर आरोप है कि उनके कहने पर ही दोनो ं गार्डों ने रायफल से फायरिंग की थी। इसी आरोप मे ं उन पर भी थान े मे ं एफआईआर दर्ज की गई है।

About The Author