दिनांक 27/05/2026 को वादी श्रीमती रामा रतूडी निवासी 52 टीचर्स कॉलोनी गोविन्दगढ़ देहरादून द्वारा कोतवाली कैंट में आकर सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसकर नगदी, लाखों के आभूषण , इलेक्ट्रानिक सामान आदि चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली कैंट पर मु0अ0सं0 – 82/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरो की मदद से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी ले आधार पर आज दिनांक 19/06/2026 को घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया, जिसके कब्जे से घटना के चोरी किया गया सामान बरामद हुआ, जिसके द्वारा पूछताछ में बताया कि वो नशे का आदि है व अपनी नशे की आदतों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त घर में चोरी की गयी थी।
*बरामदगी विवरण :-*
1- 01 नटराज की मूर्ति,
2- 01 दिया,
3- 01 दिया स्टैंड,
4- 01 घंटी,
5- 01 माँ लक्ष्मी की मूर्ति,
6- 01 धूपबत्ती स्टैंड,
7- 01 हिरण आकृती स्टैंड,
8- 01 लॉक,
9- 01 Hansa medel (सभी पीली धातु)
10- 6 सिक्के सफेद धातु जिसमें 01 सिक्का बिस्किट आकृती व 5 गोल आकृति

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ग्राइंडर मशीन से घर का लोहे के गेट काट कर चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं