June 22, 2026

डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ग्राइंडर मशीन से घर का लोहे के गेट काट कर चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार*

 

*कोतवाली डालनवाला*

 

*डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ग्राइंडर मशीन से घर का लोहे के गेट काट कर चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया हुआ लोहे का गेट बरामद*

 

*घटना का विवरण-*

दिनांक 19.06.2026 को वादिनी श्रीमती गुलनार बानो पत्नी श्री उस्मान खान निवासी -139 अंबेडकर मार्ग,डीएल रोड देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर लिखित तहरीर दी कि वो सपरिवार किसी काम से बाहर गई थी, अगले दिन शाम को घर पर पहुंची तो घर का लोहे का गेट गायब मिला । वादिनी द्वारा शक जताया गया कि उक्त कृत्य वादिनी से रजिंश रखने वाले पड़ोसी तनवीर अहमद खान पुत्र स्वर्गीय मंजूर अहमद खान का हो सकता है । तहरीर के आधार पर थाना डालनवालावाला पर तत्काल मु0अ0सं0 : 100/ 2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से अभियुक्त के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई । सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों के अवलोकन के दौरान नामजद अभियुक्त तनवीर अहमद खान पुत्र स्वर्गीय मंजूर अहमद खान वादिनी के घर का गेट ग्राइंडर मशीन से काटता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा लोहे का गेट को चुराने की बात को स्वीकार किया गया, अभियुक्त की निशादेही के आधार पर चुराया हुआ लोहे का गेट सहस्त्रधारा रोड हिल व्यू अपार्टमेंट दुर्गा एनक्लेव -2 के पास बन्द प्लॉट से बरामद किया गया। अभियुक्त को बाद पूछताछ दिनाँक 20-06-26 को गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

तनवीर अहमद खान पुत्र स्वर्गीय मंजूर अहमद खान निवासी 7/1 नालापानी रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 67 वर्ष ।

 

*बरामदगी*

घटना में चोरी किया गया लोहे का गेट

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 बलबीर सिंह,

2- हे0का0 रणजीत भण्डारी,

3- का0 जसवीर सिंह,

4- का0 रामेन्द्र सिंह

About The Author