दिनांक – 10/07/2026 को वादी श्री राकेश देवली पुत्र श्री हर्षपति देवली निवासी शिवनारायण बिहार माजरी माफी निकट पाँथरी जनरल स्टोर, थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके बंद घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर नगदी एंव मूर्ति चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 256/ 2026 धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशो के क्रम में थाना नेहरूकालोनी में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से दिनांक 11/07/2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त हिम्मत खान पुत्र सादत खान को मोहकमपुर फ्लाइओवर के नीचे से घटना में चोरी की गई रू0 14,470/-रूपये नगदी, मूर्ति व बैग के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार अभियुक्त खानाबदोश किस्म का अपराधी है, जो अलग-अलग स्थानों पर घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है, तथा घटनाओं के बाद रात्रि में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर सो जाता है। अभियुक्त पूर्व में डोईवाला से चोरी की घटना में जेल गया था तथा उक्त प्रकरण में मा० न्यायालय में तारीख पर देहरादून आया था, जहां पेशी के बाद अभियुक्त द्वारा रात्रि में बंद घरों की रैकी कर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके विरुद्ध रायवाला, ऋषिकेश तथा अन्य प्रान्तों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- हिम्मत खान पुत्र सादत खान, निवासी चित्रकुटा नगर सेक्टर 4, थाना त्रिकुटा नगर, जम्मू कश्मीर, उम्र- 36 वर्ष

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशो लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान
अवैध मादक पदार्थों/शराब के साथ 07 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार
06 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार