देहरादून।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों कि देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गईं, कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किया है l
शुक्रवार को देहरादून के होटल स्टार वूड त्यागी रोड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी जी, अनु.मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास जी ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा है कि संत रविदास जी बहुत ही दयालु और दानवीर थे। संत रविदास ने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी।
कहा कि संत रविदास जी की महानता और भक्ति भावना की शक्ति के प्रमाण इनके जीवन के अनेक घटनाओ में मिलती है, जिसके कारण उस समय का सबसे शक्तिशाली राजा मुगल साम्राज्य बाबर भी संत रविदास जी के नतमस्तक था और जब वह संत रविदास जी से मिलता है,तो संत रविदास जी बाबर को दण्डित कर देते है जिसके कारण बाबर का हृदय परिवर्तन हो जाता है और फिर सामाजिक कार्यो में लग जाता था।
कहा कि संत रविदास के जीवन मेें ऐसी बहुत सारी चमत्कारिक घटनाएं घटी ।
भारतीय संतों ने सदा अहिंसा वृति का ही पोषण किया है। संत रविदास जाति से चर्मकार थे। लेकिन उन्होनें कभी भी जन्मजाति के कारण अपने आप को हीन नहीं माना। उन्होनें परमार्थ साधना के लिये सत्संगति का महत्व भी स्वीकारा है। वे सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहते हैं कि उनके आगमन से घर पवित्र हो जाता है, उन्होने श्रम व कार्य के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा कहा कि अपने जीविका कर्म के प्रति हीनता का भाव मन में नहीं लाना चाहिये। उनके अनुसार श्रम ईश्वर के समान ही पूजनीय है। वक्ताओं के कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भारत भ्रमण किया करके समाज को उत्थान की नयी दिशा दी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालवीर घुनियाल ने कार्यक्रम में का धन्यवाद किया l
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, महामंत्री दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, विनोद लक्खा, विशाल बिरला, ओम प्रकाश भुजवान, विनोद महार एवं दया राम सहित प्रदेश एवं जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे l

More Stories
दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट