दिनांक 17-08-2026 को वादीनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में एक प्रार्थना पत्र दिया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है, उनके परिचित चारू चन्द्र जोशी, जिनसे उनकी मुलाकात शादी डाट कॉम के माध्यम से हुई थी, के द्वारा स्वंय को स्वास्थय विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर बताकर उन्हें उच्चाधिकारियों से सम्पर्क में होने को झूठा आशवसन दिया गया तथा वादिनी से शादी करने तथा उसकी स्वास्थय विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में लगभग 32 लाख रू0 की धोखाधडी की गई। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर मु0अ0सं0- 331/26, धारा 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी लोगों के साथ नौकरी लगवाने की एवज में धोखाधडी करने के समबन्ध में अभियोग पंजीकृत होने तथा उसमें अभियुक्त के जेल जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तथा अन्य माध्यमों से उसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है तथा पिथौरागढ के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पिथौरागढ़ पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल एक टीम को पिथौरागढ रवाना किया गया, जहां पुलिस द्वारा गोपनीय माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक: 21-08-2026 को अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी को पिथौरागढ के एंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे पिथौरागढ में मां0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करते हुए देहराूदन लाया गया।
पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह वर्ष 2016 में संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था तथा वर्ष 2022 में उसके विरुद्ध जनपद नैनीताल में धोखाधडी व दुष्कर्म के अभियोग पंजीकृत होने पर वह उसमें जेल गया था, जिसके पश्चात उसे स्वास्थय विभाग में नौकरी से हटा दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पूर्व नौकरी व विभागीय पहचान का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करने लगा।
विवेचना में अभियुक्त से पूछताछ व अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर लोगों के साथ व्यक्तिगत धोखाधडी करना प्रकाश में आया है तथा अभियुक्त के किसी भी परीक्षा एंजेसी अथवा चयन प्रक्रिया से जुडे व्यक्तियों से किसी भी प्रकार के सम्पर्क में होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुए हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिली, पोस्ट गरुड़, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, हाल निवासी 14 फ्रेंड्स कॉलोनी, दून एरिया, केयर ऑफ हरीश बिष्ट, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1- मु0अ0सं0- 17/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
2- मु0अ0सं0- 41/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
3- मु0अ0सं0- 42/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली ऋषिकेश।
4- मु0अ0सं0- 84/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
5- मु0अ0सं0- 13/2022, धारा 376(2) भादवि, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
6- मु0अ0सं0- 437/2024, धारा 318(4) बीएनएस, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
7- मु0अ0सं0- 331/2026, धारा 318(4),319(2) बीएनएस थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
2- उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
3- का0 विनोद बचकोटी,
4- का0 विपिन सेमवाल,
5- हे0कां0 किरन, *(एसओजी)*
6- का0 आशीष राठी, *(एसओजी)

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे