देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को सम्मानित किया। अनुष्का ने देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनुष्का को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अनुष्का को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करें और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर खिलाड़ी की माता उषा ओटानी, पल्लवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त