श्री स्वामिनारायण मंदिर के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास
हरिद्वार के जगजीतपुर में श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज, कच्छ, गुजरात के संयोजन में बनने जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास संत-महंतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संत समाज के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं, महामंडलेश्वरों और विभिन्न अखाड़ों के संतों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान संतों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
धर्मनगरी हरिद्वार में बनने जा रहा यह विश्रांति भवन संतों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा, अध्यात्म और विश्राम का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया।

More Stories
भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव
गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,थत्यूड़ में SMC कार्यकारणी का गठन
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत : स्वामी यतीश्वरानंद