देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों (CSC) की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया, जबकि कुछ केंद्रों से कंप्यूटर एवं लैपटॉप को अभिरक्षा में लिया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान शादमान (CSC ID: 353233270019) के केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। इसी प्रकार हनी रमन (CSC ID: 554776230016) के केंद्र को भी मौके पर सील किया गया। करन वर्मा (CSC ID: 626776760018) तथा प्राची कौशिक (CSC ID: 727124560013) के जन सेवा केंद्रों पर भी जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर दोनों केंद्रों को सील बंद कर दिया गया।
कंप्यूटर एवं लैपटॉप प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर द्वारा शादमान, पूनम खन्ना तथा करन वर्मा के केंद्रों से CPU को अभिरक्षा में लिया गया। इसके अतिरिक्त पारुल बंसल एवं प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी अभिरक्षा में लिए गए हैं।
CSC ID निरस्त करने की संस्तुति
निरीक्षण में पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में केंद्र की CSC ID निरस्त किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वहीं पूनम खन्ना (CSC ID: 317574420015) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है।
पारुल बंसल (CSC ID: 252619240013) के केंद्र पर पाई गई अनियमितता पर लैपटॉप अभिरक्षा में लिया गया है।

More Stories
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा