कोतवाली नगर*
*कोर्ट परिसर की प्रथम मंजिल से महिला के गिरने की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
आज दिनांक 23/09/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कोर्ट परिसर की प्रथम मंजिल से एक महिला नीचे गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उक्त महिला घायल अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गयाअस्पताल में महिला से जानकारी करने पर महिला द्वारा अपना नाम मीनाक्षी पत्नी श्री संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून बताया। महिला द्वारा बताया गया कि उसका अपने पति के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा आज उक्त वाद के संबंध में उसे गवाही हेतु न्यायालय में बुलाया गया था। इस दौरान अस्वस्थ होने तथा चक्कर आने के कारण वह न्यायाल 67य की प्रथम मंजिल से नीचे गिर गई। वर्तमान में उक्त महिला का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में आवश्यक पुलिस कार्यवाही एवं तथ्यों की जांच की जा रही है।

More Stories
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
सेलाकुई क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 06 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार