September 29, 2026

अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेल नगर*

 

*अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

 

*अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टा सामग्री हुई बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 27/09/2026 की रात्रि पटेल नगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि संडे मार्केट ग्राउंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को सट्टा कापी, पैन व नगदी 6600/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जूस की दुकान चलाता है तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को सट्टा खिलाने लगा था। वह लोगों से सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

सुदेश राठौर पुत्र विक्रम सिंह निवासी चंद्रमणि, थाना पटेल नगर, उम्र 35 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- सट्टा पर्ची तथा नगदी 6600/- रूपये नगद

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- का0 संजीव

2- का0 सोमपाल

About The Author