पूर्व में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अभियुक्त का नाम आया था प्रकाश में*
*गिरफ्तार शातिर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कई बार जा चुका है जेल*
*अभियुक्त परचून की दुकान की आड़ में करता था मादक पदार्थो की तस्करी*
*अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थो की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग है दर्ज*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 17/07/2026 को रायवाला बाजार से चैकिंग के दौरान अभियुक्त शिवा तोमर पुत्र रोहन लाल निवासी पावनधाम चौक प्लाट न0 02 भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को 07.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध बरामद कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान बरामद स्मैक की खरीद फरोख्त में अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल का संलिप्त होना प्रकाश में आया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।
निदेर्शों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 27-09-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल को मुखबिर की सूचना पर वैदिक नगर ढाल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ के विवरण:*
पूछताछ में अभियुक्त सोनूपाल पुत्र राजपाल द्वारा बताया गया कि वह रायवाला क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है तथा इसकी आड में ही वह स्मैक तस्करी का भी धंधा करता है। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थो की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। शिवा तोमर को स्मैक अभियुक्त द्वारा ही बेची गई थी तथा अभियुक्त द्वारा पैसों के लेन देन के लिये अपनी पत्नी के मोबाइल नम्बर व गूगल पे एकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है। जब अभियुक्त को पता चला कि शिवा तोमर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, तभी से वो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर-उधर छिपता फिर रहा था, आज वह किसी जरूरी कार्य से वैदिक नगर की ओर आया था, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
सोनूपाल पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर तृतीय, कोतवाली रायवाला, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त-*
1- मु0अ0सं0- 230/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सं0- 259/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0सं0- 04/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
4- मु0अ0सं0- 136/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
5- मु0अ0सं0- 393/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
6- मु0अ0सं0- 619/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
7- मु0अ0सं0- 385/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 रघुबीर कप्रवाण
2- हे0का0 राजीव यादव
3- का0 मोनू मलिक

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अवैध रूप से सट्टा लगाते 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ रही भारी, हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ