October 3, 2026

उत्तराखण्ड STF की नागरिकों को साइबर सहायता उपलब्ध कराने की अभिनव पहल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ. उत्तराखण्ड* की व्यक्तिगत पहल से वर्तमान समय में साइबर अपराधों में निरंतर वृद्धि तथा साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को देखते हुए आमजन को आवश्यक साइबर सहायता एवं शिकायत सेवाओं तक त्वरित पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Special Task Force (STF), उत्तराखण्ड की Cyber Team द्वारा “Cyber Portal Hub” विकसित किया गया है।

महिला एवं बच्चों की साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस*

पोर्टल के माध्यम से National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) तक सीधे पहुंच उपलब्ध है, जहां Women/Children Related Cyber Crime की शिकायत दर्ज की जा सकती है।

• महिला एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील मामलों में NCRP पर Report Anonymously तथा Report & Track जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। विशेष परिस्थितियों में पीड़ित/शिकायतकर्ता अपनी पहचान सार्वजनिक किए बिना भी निर्धारित श्रेणी में शिकायत कर सकते हैं।

बच्चों से संबंधित sexually explicit content/Child Sexual Exploitative and Abuse Material (CSEAM) अथवा ऑनलाइन प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में NCRP के माध्यम से रिपोर्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी बच्चे की 18 वर्ष से कम आयु में बनाई गई nude, partially nude अथवा sexually explicit फोटो/वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होने की आशंका हो अथवा प्रसारित हो चुकी हो, तो Take It Down जैसी सेवा के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह सेवा दुनिया में कहीं से भी उपयोग की जा सकती है और इसके लिए व्यक्तिगत जानकारी साझा करना आवश्यक नहीं है।

वयस्कों (महिलाओ) के non-consensual intimate images/videos के संबंध में StopNCII.org जैसी सेवा उपलब्ध है, जिसमें संबंधित फोटो/वीडियो का digital fingerprint (hash) बनाकर सहभागी प्लेटफॉर्म पर उसके प्रसार को रोकने में सहायता की जाती है।

About The Author