देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री प्रकाश चन्द्र ने ध्वज फहराया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री प्रकाश चन्द्र ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों और आचरण के माध्यम से यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। उनके जीवन से हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दृढ़ नेतृत्व और निर्णय क्षमता से देश का मार्गदर्शन किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार पुनेठा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों का जीवन हमें यह सिखाता है कि किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन केवल पद के आधार पर नहीं, बल्कि कर्तव्यबोध, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए

More Stories
त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू
एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी, 60 पार की राजनैतिक दृष्टि से काम करना है : राम माधव
दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा