November 3, 2026

लापता चल रहे पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार शव बरामद, मचा हड़कंप

बागेश्वर: पिछले 18 दिनों से लापता चल रहे पूर्व नगरपालिका सभासद व अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनका शव गोमती नदी किनारे बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

धीरेंद्र परिहार के लापता होने के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। वहीं उनके लापता होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे थे।

अब 18 दिन बाद उनका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने शव को गधेरे में फेंके जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस उस जगह पर पहुंची। जहां धीरेंद्र का शव बरामद किया गया है।

About The Author