पूर्व मेयर पर आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने गामा को दो करोड़ रुपये की मानहान ि का कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों शिकायतकर्ताओं ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचान े का आरोप लगाते हुए एक-एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है।
नोटिस मे ं सात दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से आरोप वापस लेने, लिखित माफीनामा देन े और कथित आपत्तिजनक बयानों को हटान े की मांग की गई है। मांग पूरी नही ं होने पर अदालत मे ं मानहान ि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है।
विवाद की शुरुआत नगर निगम की दुकानो ं के आवंटन के नाम पर लाखो ं रुपये के कथित लेनदेन से हुई थी। शिकायतकर्ता विजय राज चौहान का आरोप है कि वर्ष 2019 मे ं उन्हें राजपुर रोड और मसूरी रोड क्षेत्र में तीन दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिया गया था। इसके एवज मे ं उन्होंने करीब 45 लाख रुपये दिए, लेकिन दुकानो ं का आवंटन नही ं हुआ।
वहीं, पूर्व मेयर के निजी सचिव रह चुके सूरज पाल सिंह ने भी शाश्वत उनियाल पर वर्ष 2022-23 मे ं नगर निगम की दुकाने ं दिलान े के नाम पर करीब 20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, रकम देने के बावजूद दुकाने ं नही ं मिलीं और पूरी धनराशि भी वापस नही ं हुई।
इस संदर्भ में जब पर्वतजन रिपोर्टर द्वारा पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी मानहानि करने वालों को जल्द नोटिस देंगे।

More Stories
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 30 सीटों पर दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
जसपुर में भाजपा का 24 साल पुराना सूखा क्या 2027 में खत्म होगा, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती
17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट