November 27, 2026

कोटी रोड पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 05 घायलों को पहुँचाया अस्पताल, 02 की मौत

कोटी रोड पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 05 घायलों को पहुँचाया अस्पताल, 02 की मौत**

आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक श्री सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या HP01A8028 (बोलेरो) रोहड़ू, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर जा रहा था, जो धमोग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे।

SDRF एवं थाना कालसी पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी 07 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से 05 व्यक्ति घायल अवस्था में मिले, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कालसी भेजा गया। वहीं, दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

 

**घायलों का विवरण:**

1. चमन लाल (45 वर्ष), निवासी ग्यारी, थाना चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश (चालक)।

2. डम्मल (32 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

3. नीशा (14 वर्ष), निवासी कंचनपुर, जिला अछाम, नेपाल।

4. उर्मिला (30 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

5. प्रदीप (05 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

 

**मृतकों का विवरण:**

1. नरबहादुर (लगभग 52 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

2. राधिका (02 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

 

SDRF एवं थाना कालसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में फंसे सभी व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

About The Author