मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
IAS आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर परखी निर्माण कार्यों की प्रगति
जिलाधिकारी ने किया पुरोला तहसील, पुरोला थाना और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण