March 9, 2026

अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा

थाना रायपुर*

*अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा*

*मुख्य बाजारों में फड़/ ठेली/ दुकानों के बाहर सामान लगाकर यातायात/ आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

13 फड़-ठेली संचालकों/ दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान

सड़क किनारे फुटपाथों पर तथा मुख्य बाजारों पर दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 09/03/2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोती बाजार, सब्जी मंडी, मन्नुगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला आदि क्षेत्रों अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर सामान/ रेडी/ठेली लगाकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 13 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर कुल ₹ 3250/- का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा मौके से उक्त फड़/ ठेलियों को हटवाया गया।

दून पुलिस की स्पष्ट हिदायत सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालो के विरुद्ध इसी प्रकार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

About The Author