थाना सेलाकुई*
थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाना सेलाकुई पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपनी अन्य दो सहेलियों के साथ घर से बिना बताये कहीं चली गई है तथा काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत नाबालिगों की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही मैनुवल पुलिसिंग के अन्तर्गत सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त सर्विलांस तथा सोशल मीडिया मानिटरिंग की सहायता से भी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 22/08/2025 को उक्त तीनों नाबालिग लड़कियों को आनंद विहार दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में नाबालिग द्वारा बताया गया कि घर वालों से किसी बात पर नाराजगी के चलते वो अपनी दो अन्य सहेलियो के साथ दिल्ली गयी थी, जहां से उन तीनो की योजना वृदांवन जाने की थी। इससे पुलिस टीम द्वारा उन्हें बरामद कर लिया गया। नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों द्वारा दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया
More Stories
जल्द कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होंगे घोषित हुई ये महत्वपूर्ण बैठक
नई दिल्ली में सांसद त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की भेंट
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए की समीक्षा बैठक, 3 नवंबर से भू-खंड आवंटन व नकद प्रतिकर कार्य प्रारंभ