March 25, 2026

एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमो के उल्लघंन पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही

एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमो के उल्लघंन पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही*

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया अभियोग*

*शराब के नशे में वाहन को Wrong Side से संचालित कर आमजन के जीवन को संकट में डालने पर सम्बन्धित वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज

अभियुक्त द्वारा शराब के नशे में मुख्य मार्ग पर तेजी व लापरवाही से wrong side में चलाया जा रहा था वाहन*

*कोतवाली डालनवाला*

दिनांक 24/03/2026 को चौकी प्रभारी आराघर द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ आराघर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन सँ०- यू0के0-11- टीए-2109 महिन्द्रा बोलेरो को, जिसके चालक द्वारा अपने वाहन को धर्मपुर मण्डी से आराघर टी-जक्शन के पास शराब के ठेके की ओर विपरीत दिशा में तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था, को रोकते हुए वाहन चालक से पूछताछ की गई तो चालक द्वारा अपना नाम हिमान्शु पुत्र विनोद लाल निवासी- ग्रा0 गडोली, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली, उम्र- 19 वर्ष बताया गया। जिससे वाहन को तेजी व लापरवाही से लोकमार्ग पर विपरीत दिशा मे चलाने का कारण पूछने पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। मौके पर वाहन चालक के नशे में प्रतीत होने पर एल्कोमीटर के माध्यम से उसे चैक किया गया तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिस पर उसे मौके से 185 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

वाहन चालक द्वारा शराब के नशे मे लोक मार्ग पर विपरीत दिशा में उपेक्षापूर्ण व गैर जिम्मेदाराना तरीके से वाहन चलाकर स्वयं व आमजन के जीवन को संकट में डाला जा रहा था, जिससे किसी भी व्यक्ति को शारीरिक क्षति कारित हो सकती थी, जिस पर वाहन चालक हिमांशु के विरूद्ध कोतवाली डालनवाला पर धारा 281 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए सम्बन्धित वाहन को कब्जे में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति :-*

हिमांशु पुत्र विनोद लाल निवासी- ग्राम – गडोली, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली, उम्र- 19 वर्ष

*विवरण सीज वाहन :-*

वाहन संख्या- यू0के0-11- टीए-2109 महिन्द्रा बोलेरो रंग सफेद

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर

2- का0 जंगवीर सिंह

3- का0 प्रवीन भण्डारी

About The Author