राज्य के सभी जनपदों में *सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान* के निर्देश जारी किए गए हैं
सभी *जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित* करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जनपदों में *चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है।* इनकी टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्दशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान*
*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग का लिए जा रहा जायजा*
*जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग की जा रही सुनिश्चित
राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है
दिल्ली में कार में हुए विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गए निर्देशों पर एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है, स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँचकर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की सघन चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने- अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा लिया जा रहा है

More Stories
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित