अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से नगर के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस महोत्सव का तीस अक्टूबर को आगाज होगा और पांच नवंबर तक चलेगा। जिसमें उत्तराखंड समेत अलग अलग राज्यों के कलाकार अपनी लोक कला व लोक संस्कृति का नृत्य व अन्य माध्यमों से प्रदर्शन करेंगे।
मंगलवार को एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा बताई गई। आयोजकों ने कहा कि तीस अक्टूबर को जीजीआईसी के पास ड्योढ़ी पोखर से मल्ला महल तक शोभा यात्रा के साथ इस महोत्सव की शुरूआत होगी। दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्धाटन करेंगे।
दो नवंबर को शाम सात बजे से उत्तराखंड की मशहूर कोरियोग्राफर जानकी रावत अपनी प्रस्तुती देंगी। महोत्सव में हर रोज स्टार नाईट होगी। जिसमें प्रसिद्ध लोककलाकार दीवान कनवाल, ललित मोहन जोशी, इंदर आर्या, रुचि आर्या, जितेंद्र तोमक्याल, महिपाल मेहता, राकेश खनवाल, ज्योति कोहरी समेत अन्य अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
पांच नवंबर को अंतिम दिन पंजाबी गायक कर्मराज कर्मा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुती देंगे। डांस आफ इंडिया के तहत हरियाणा की टीम घूमर, पश्चिम बंगाल रायबंशी, गुजरात सिद्धि धमाल, पंजाब गिद्दा, राजस्थान की टीम भवई की प्रस्तुती देगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन, छोलिया नृत्य, उत्तराखंडी लोकनृत्य समेत झोड़ा नृत्य, एकल नृत्य, शगुन आंखर, महिला एकल गायन, महिला एकल नृत्य, महिला पारंपरिक परिधान आदि प्रतियोगिता भी महोत्सव में कराई जाएंगी।
प्रेस वार्ता में तारा चंद्र जोशी, हरीश कनवाल, लता तिवारी, राधा बिष्ट, पूरन रौतेला, अखिलेश थापा, रवि चौहान, मंयक रौतेला, ललित बिष्ट, कासवी जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित