March 26, 2026

देहरादून, डाकपत्थर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, SDRF ने घटनास्थल से बरामद किया शव

दिनाँक 25 मार्च 2026 को थाना कालसी से प्राप्त सूचना के अनुसार कोठी इछाड़ी रोड, लालढांग के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि पिकअप वाहन सड़क मार्ग से 200 मीटर नीचे नदी में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, किन्तु दुर्भाग्यवश उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान *अजय भाटी पुत्र दिलेराम भाटी, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर* के रूप में हुई। SDRF टीम द्वारा शव को बाहर निकालकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

About The Author