ऊर्जा अनुभाग-2. उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय आदेश संख्या-1084/1(2)-2022-05-15/2021, दिनांक 10 सितम्बर, 2022 के द्वारा श्री प्रकाश चन्द्र ध्यानी, निदेशक (मा०सं०). पिटकुल को पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० में उनके उक्त पद के अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल का अतिरिक्त कार्यभार शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत, नवीन नियुक्ति होने अथवा शासन के अग्रिम आदेशों तक प्रदान किया गया था।
2-शासन के उक्त कार्यालय आदेश दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को अतिक्रमित करते हुए श्री प्रकाश चन्द्र ध्यानी को प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के अतिरिक्त कार्यभार से कार्यमुक्त किया जाता है एवं एतद्वारा प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशकों के चयन एवं नियुक्ति हेतु प्रक्रिया निर्धारण नियमावली, 2021 के नियम-12 के प्रावधानानुसार श्री मेहरबान सिंह बिष्ट (आई०ए०एस०), अपर सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत, नवीन नियुक्ति होने अथवा शासन के अग्रिम आदेशों तक प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तराखण्ड शासन को प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के अतिरिक्त कार्यों हेतु कोई वेतन, भत्ते इत्यादि देय नहीं होंगे।

More Stories
उत्तराखण्ड एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलता।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की शासन स्तर पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक
रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश