March 22, 2026

उर्मिला सनावर से SIT ने की कई घंटे तक पूछताछ, मीडिया के सामने खुलकर रखी अपनी बात

अभिनेत्री उर्मिला सनावर से गठित एसआईटी ने हरिद्वार में करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की। देहरादून से पुलिस टीम के साथ हरिद्वार पहुंचीं उर्मिला सनावर ने पूछताछ के बाद मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी।

उर्मिला सनावर ने कहा कि एसआईटी ने उनसे जो भी सवाल किए, उनके सभी जवाब उन्होंने पूरी स्पष्टता और ईमानदारी के साथ दिए हैं। उनके पास जो भी जानकारी थी, उसे जांच टीम के साथ साझा किया गया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े मामले पर उन्होंने बताया कि संबंधित ऑडियो और उससे जुड़ी पूरी जानकारी भी एसआईटी को सौंप दी गई है। अन्य सबूतों के सवाल पर उर्मिला सनावर ने कहा कि कई अहम जानकारियां सुरेश राठौर के पास हो सकती हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

 

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उर्मिला सनावर ने भावुक अंदाज में कहा कि वह खुद अंकिता के परिवार से मिलने जाएंगी और इस लड़ाई में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने साफ कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ परिवार के समर्थन में हैं।

स्वामी दर्शन भारती को लेकर उर्मिला सनावर ने स्पष्ट किया कि वह देहरादून तक उनके साथ जरूर आई थीं, लेकिन स्वामी ने जांच के दौरान क्या बयान दिया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस और एसआईटी की जांच लगातार जारी है।

About The Author